AMIT LEKH

Post: आईटीआई कॉलोनी बेतिया : जलजमाव से निजात के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

आईटीआई कॉलोनी बेतिया : जलजमाव से निजात के लिए महापौर ने किया स्थल निरीक्षण

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 04 अक्टूबर 2026

बकौल महापौर, बिना नक्शा की स्वीकृति के बेतरतीब जहां तहां घर बनाने से जल निकासी की उत्पन्न हुई समस्या

वार्ड-30 की नई बस्ती में कई परिवार के घरों में जलजमाव पर महापौर का निरीक्षण, अनियोजित बेतरतीब निर्माण जलजमाव का मुख्य कारण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-30 अंतर्गत जयप्रकाश नगर, आईटीआई कॉलोनी की नई बस्ती में जलजमाव से निजात के लिए चल रहे जल निकासी कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने स्थल निरीक्षण किया। मौके पर पंपिंग सेट के माध्यम से जल निकासी का कार्य युद्धस्तर पर जारी मिला। महापौर ने मौजूद नगर निगम कर्मियों को कार्य में तेजी लाने तथा निचले इलाकों में फंसे पानी को जल्द से जल्द निकालने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने पाया कि नई बस्ती में कई परिवारों ने बिना नक्शा और बिना ले-आउट के जहां-तहां बेतरतीब तरीके से घर बना लिए हैं, जिससे नाला-निकासी का प्राकृतिक मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इसी कारण मामूली बारिश में भी जलजमाव की समस्या विकराल हो जाती है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि नगर निगम प्रशासन के लिए समस्या खड़ी करने वाले ऐसे अनियोजित बेतरतीब निर्माण के कारण ही जल जमाव की समस्या विकराल होती जा रही है। जहां-तहां और जैसे-तैसे घर बना लेने वाले लोग जल निकासी का रास्ता नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्माण से पूर्व निगम की अनुमति लें और जल निकासी में बाधा न बनें।

Leave a Reply

Recent Post