जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अपना योगदान दिया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ब्यूरो न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय में नये प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने अपना योगदान दिया। इससे पूर्व ये भागलपुर जिले के हंसडीहा ब्लॉक में पदस्थापित थे।
प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती ने पहली प्राथमिकता बताया कि 2024 अगामी आम लोकसभा चुनाव निष्पक्ष चुनाव करना उद्देश्य है, और साथ हीं साथ आम पब्लिक के समस्या का निपटारा करना मेरा उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से अपील किया प्रखंड से संबंधित कोई भी काम में समस्या उत्पन्न होने पर सीधे हमसे संपर्क कर सकते हैं। कोई भी समस्या का स-समय के साथ निपटारा किया जाएगा। वही पूछने पर अंचला अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि परिमार्जन, जमाबंदी, लोक शिकायत, वासगीत पर्चा, अतिक्रमण, जाति, आवासीय हर संभव स समय पुरा किया जाएगा खाकर अतिक्रमण का निपटारा जल्द किया जाना है। और लोगों से अपील करते हुए कहा कि जमीन से संबंधित मामले जनता दरवार में आयें जनता दरबार के माध्यम से जमीनी विवाद को निपटारा किया जाएगा।