AMIT LEKH

Post: बिहार में कौन सी सीट पर किसे मिली जीत,40 लोक सभा सीट का परिणाम

बिहार में कौन सी सीट पर किसे मिली जीत,40 लोक सभा सीट का परिणाम

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट : 

बिहार की 40 सीटों पर तस्वीर साफ होती दिख रही है
न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए. एल. न्यूज़)। बिहार की 40 सीटों पर तस्वीर साफ होती दिख रही है। अभी तक की मतगणनना के अनुसार बिहार में एनडीए को 33 सीटें मिलती दिख रही है. वहीं इंडिया महागठबंधन 7 सीटों पर आगे चल रहा है। बिहार में लोकसभा चुनाव का परिणाम काफी हद तक एग्जिट पोल जैसा ही दिख रहा है। हालांकि अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशियों के जीत-हार की बात करें तो उसमें चौंकाने वाली तस्वीर देखने को मिल रही है। बिहार के कई दिग्गज नेता अभी तक की मतगणना में पीछे चल रहे हैं. अभी तक मतगणना के अनुसार बिहार की 40 सीटों में 15 सीटों पर जेडीयू ने बढ़त बना रखी है. वहीं बीजेपी को 13 सीट पर बढ़त मिलती दिख रही है। फिलहाल मीसा भारती पाटलिपुत्र सीट पर बढ़त बनाई हुई है। वहीं सारण लोकसभा सीट से लालू की बेटी रोहिणी आचार्या पीछे चल रही है। सारण में राजीव प्रताप रूडी आगे चल रहे हैं। चिराग पसावन की पार्टी लोजपा (आर)बिहार की पांचों सीटों लीड लेती दिख रही है। हाजीपुर लोकसभा सीट से चिराग पासवान को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है। चिराग पसावन करीब 80000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे है। वहीं गया में जीतन राम मांझी करीब 1 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। गया जीतन राम मांझी (भाजपा) कुमार सरवजीत (कांग्रेस)

जमुई : अरुण भारती (लोजपा-आर) अर्चना रविदास (राजद)

पूर्णिया : पप्पू यादव (निर्दलीय) संतोष कुशवाहा (जदयू)

भागलपुर : अजय मंडल (जदयू) अजीत शर्मा (कांग्रेस)

बांका : गिरिधारी यादव (जदयू) जय प्रकाश नारायण यादव (राजद)

झंझारपुर : रामप्रीत मंडल (जदयू) समीर कुमार महासेठ (वीआईपी)

सुपौल : दिलेश्वर कमेत(जेडीयू) चंद्रहास चौपाल (आरजेडी)

अररिया : प्रदीप कुमार सिंह (भाजपा) शाहनवाज़ (आरजेडी)

मधेपुरा : दिनेश चन्द्र यादव (जदयू) कुमार चंद्रदीप (राजद) खगड़िया राजेश वर्मा (लोजपा) संजय कुमार (सीपीआई -एम)

दरभंगा : गोपाल जी ठाकुर (भाजपा) ललित कुमार यादव (राजद)

समस्तीपुर : शांभवी (जदयू) सन्नी हजारी (काँग्रेस )

बेगूसराय : गिरिराज सिंह (बीजेपी) अवधेश कुमार रॉय (सीपीआई )

मुंगेर-ललन-सिंह-(जदयू)-कुमारी-अनीता-आर-जेडी)

मधुबनी : अशोक कुमार यादव (भाजपा) अली अशरफ फातमी (आरजेडी)

मुजफ्फरपुर : राज भूषण चौधरी (BJP) अजय निषाद (काँग्रेस)

हाजीपुर चिराग पासवान ( e) शिव चन्द्र राम (RJD)

वाल्मीकिनगर :  सुनील कुमार (जदयू) दीपक यादव ( राजद) पश्चिमी चंपारण संजय जयसवाल (भाजपा) मदन मोहन तिवारी (कांग्रेस)

फोटो : दिवाकर पाण्डेय

वीणा देवी (LJP) विजय कुमार शुक्ल, (राजद)

गोपालगंज :  आलोक कुमार सुमन (JDU) चंचल पासवान (वीआईपी)

महाराजगंज :  जनार्दन सिग्रीवाल (भाजपा) आकाश कुमार सिंह (काँग्रेस )

पटना साहिब : रवि शंकर प्रसाद (rभाजपा) अंशुल अविजित (कांग्रेस)

आरा: सुदामा प्रसाद (सीपीआई-एमएल ) आरके सिंह(भाजपा)

काराकाट : राजा राम सिंह (सीपीआई-एमएल) उपेंद्र कुशवाहा (आर )

नवादा : विवेक ठाकुर (बीजेपी) सरवन कुमार (आरजेडी)

नालंदा : कौशलेन्द्र कुमार (जदयू) संदीप सौरव (सीपीआई-एमएल) पाटलिपुत्र मीसा भारती (राजद ) राम कृपाल यादव (बीजेपी)

बक्सर : सुधाकर सिंह (राजद), मिथिलेश तिवारी ( बीजेपी)

जहानाबाद : सुरेन्द्र यादव ( राजद ) चंदेश्वर प्रसाद (जदयू)

किशनगंज: मोहमद्द जावेद (कॉंग्रेस) मुजाहिद आलम (जदयू)

कटिहार : तारिक अनवर (कांग्रेस) दुलाल चंद गोस्वामी (जेडीयू)

उजियारपुर : नित्यानन्द राय (बीजेपी आलोक कुमार मेहता (राजद)

सीतामढ़ी : देवेश चन्द्र ठाकुर (जेडीयू) अर्जुनह राय (RJD)

सारण : राजीव प्रताप रुड़ी (बीजेपी) रोहिणी आचार्या (राजद)

शिवहर : लवली आनंद (जेडीयू) ऋतु जयसवाल (राजद) सासाराम: मनोज कुमार (कॉंग्रेस) शिवेश कुमार (भाजपा)

पूर्वी चंपारण : राधा मोहन सिंह (बीजेपी) राजेश कुमार (वीआईपी)

बिहार में एनडीए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू, चिराग पासवान की लोजपा रामविलास (एलजेपी आर), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (हम) का महागठबंधन यानी इंडिया गठबंधन में शामिल लालू एवं तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस एवं वाम दल सीपीआई, सीपीआई और सीपीआई माले से मुकाबला है। बिहार लोकसभा चुनाव की मतगणना के लिए 35 काउंटिंग सेंटर बनाए गए है। यहां कुल 72, 723 ईवीएम मशीनों से मतगणना की जानी है. इसमें उपेंद्र कुशवाहा, ललन सिंह, राजीव प्रताप रूडी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, पवन सिंह, पप्पू यादव, रामकृपाल यादव, मीसा भारती, संजय जासवाल, राधा मोहन सिंह जैसे दिग्गजों की जीत हार का फैसला होना है। ऐसे में सबकी निगाहें आने वाले रुझानों और परिणामों पर टिकी हुई है।

Recent Post