AMIT LEKH

Post: बिहार में बच्चो के साथ शिक्षको को भी छुट्टी

बिहार में बच्चो के साथ शिक्षको को भी छुट्टी

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

11 से 15 जून तक विद्यालय बंद करने का आदेश

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए. एल. न्यूज़)। बिहार में जारी भीषण गर्मी के चलते शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों को 11 से 15 जून तक बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। शिक्षा विभाग की निदेशक सन्नी सिन्हा की ओर से आदेश जारी किया गया है। इससे पहले प्रचंड गर्मी के चलते राज्य के सभी विद्यालयों में 8 जून तक छुट्टी थी। और फिर 9 जून से पढ़ाई शुरू हुई थी। लेकिन गर्मी और लू के चलते बड़ी तादाद में बच्चे बीमार पड़ रहे थे। जिसके चलते एक बार फिर से छुट्टियों को बढ़ा दिया गय है।

वहीं राज्यभर के उर्दू स्कूलों में 17 से 19 जून तक ईदुल-जोहा की छुट्टी घोषित की गयी है। वहीं, सामान्य स्कूलों में इस मौके पर 17 जून को अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग के आदेश में बताया गया है कि मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 14 जून तक राज्य के अनेक स्थानों में लू जैसे हालात रहने की संभावना है। आपको बता दें पटना पिछले कई दिनों से झुलस रहा है। जिस कारण इस सीजन में लगातार राजधानी में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। पटना रविवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना सहित 10 जिला भीषण गर्मी और दो जिला लू की चपेट में रहा। पटना, शेखपुरा, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका, नवादा, नालंदा, अरवल और मुंगेर भीषण गर्मी की चपेट में रहा। वहीं जमुई और गया भी चपेट में रहा। प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.1 डिग्री सेल्सियस बक्सर में रिकॉर्ड किया गया।

Recent Post