AMIT LEKH

Post: ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर 4 मरे दो घायल

ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर 4 मरे दो घायल

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

ट्रक की भीषण टक्कर में ऑटो पर सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए. एल. न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित एनएच 327 ई खादी भंडार के समीप ऑटो व ट्रक की आमने सामने हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई।

जबकि ऑटो पर सवार अन्य दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार की देर रात्रि की है। मृतकों में दो महिलाएं व दो पुरूष शामिल है।

वही घायलों में एक महिला व एक पुरूष बताया जा रहा है। इस सड़क हादसे में घायल हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ऑटो पर सवार सभी लोग शिव चर्चा कार्यक्रम से लौट रहे थे। मृतक व घायल सभी थाना क्षेत्र के महेशुआ के रहने वाले थे। मृतकों में सियाराम शर्मा उम्र 45 वर्ष बेला वार्ड नंबर 9 रामगोविंद पासवान उम्र 55 वर्ष

गजहर वार्ड नंबर 4 बिजली देवी उम्र 52 वर्ष महेशुआ वार्ड नंबर 14 ममता देवी उम्र 40 वर्ष महेशुआ वार्ड नंबर 14 के रहने वाले थे। घायलों में शकुनि देवी उम्र 50 वर्ष वार्ड नंबर 14 महेशुआ किशनदेव मंडल उम्र 50 वर्ष वार्ड नं 14 महेशुआ शामिल है।

मृतकों में ऑटो चालक रामगोविंद पासवान भी शामिल है। मृतक रामगोविंद पासवान के पुत्र प्रवेश कुमार ने बताया कि सभी लोग शिव चर्चा के लिए जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गए हुए थे रात लगभग 12 बजे त्रिवेणीगंज बाजार में यह घटना हुई। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा मिली। जानकारी अनुसार मृतक सभी एक मंडली बना कर शिव चर्चा में अक्सर जाते रहते थे। इसी दौरान घर लौटते समय यह घटना घटित हुई। घटना के बाद ट्रक चालक भाग निकलने में सफल रहा वही ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय खून से सड़क पूरी तरह लाल हो गई। स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया व दुर्घनाग्रस्त ट्रक व ऑटो को जब्त कर थाना ले जाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना किन वजहों से हुई उन्हें यह पता नही बल्कि काफी जोर से टकराने की आवाज की बाद लोगों की नींद खुली देखा तो सड़क पर लाशें छत विक्षत हाल में पड़ी हुई है। हादसा इतना हृदय विदारक था कि लोग नजदीक जाने का हिम्मत नही जुटा पा रहे थे। लोगों ने बताया की ऑटो पूर्व दिशा और ट्रक पश्चिम से आ रही थी। पूछने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया गया है। सभी मृतक महेशुआ पंचायत के रहने वाले है। छतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर पुलिस थाने ले गई। घटना की वजहों की पड़ताल की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुबह होने बुधवार की दोपहर मृतक के परिजनों ने शव को एन एच 327 ई पर रखकर त्रिवेणीगंज पिपरा मुख्य मार्ग को जाम कर मुआवजे को लेकर प्रदर्शन किया सड़क जाम की खबर सुनते ही अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती भूमि उपसमाहर्ता संस्कार रंजन अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने जाम स्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को समझने का प्रयास किया और हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तब जाकर एसडीम शंभूनाथ के आश्वासन पर जाम को समाप्त कराया गया।

Recent Post