AMIT LEKH

Post: सपा मुखिया के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक, मनाई खुशी

सपा मुखिया के जन्मदिन पर सपाइयों ने काटा केक, मनाई खुशी

जिला ब्यूरो तैयब अली चिश्ती की रिपोर्ट :

निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा बहुआर खुर्द में सपाइयों ने काटा केक, मनाई खुशी

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत ग्राम सभा बहुआर खुर्द में सपाइयों ने काटा केक, मनाई खुशी। आप को बतादें की समाजवादी पार्टी के जिला उप सचिव श्यामसुंदर गुप्ता की अगुवाई में सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटकर खुशी मनाई।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाजवादी पार्टी को बड़ी ताकत से मजबूती देने का आहान किया। श्यामसुंदर गुप्ता ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की कुशल रणनीति तथा सभी जाति वर्ग के सम्मान व उनके अधिकारों की आवाज बनने के कारण समाजवादी पार्टी आज यूपी में अव्वल नंबर पर तथा देश में तीसरी बड़ी ताकत के रूप में उभरी है।

उन्होंने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2027 विधानसभा चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के उपजिला सचिव श्यामसुंदर गुप्ता ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही सर्व समाज का हित है। यूपी में योगी सरकार से आज किसान, व्यापारी, उद्यमी सभी वर्ग परेशान हैं और भाजपा की सरकार से निजात चाहते हैं। इसलिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों व विकास कार्यों से अवगत कराने का काम करना चाहिए जिससे 2027 में विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनाई जा सके। जिस तरीक़े से जनता ने 2024 के चुनाव में सपा पर भरोसा जताया है हम लोगों का भी दायित्व बनता है कि उनके भरोसे को उनके दुःख दर्द में खड़े होकर उनके हक़ की लड़ाई लड़ कर उनके भरोसे को क़ायम रखने का काम करना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल पूंजीपतियों के हितों के लिए काम कर रही है। इस मौक़े पर उपजिला सचिव श्यामसुंदर गुप्ता, रामाश्रय कुशवाहा, हैदर अली, पुल्लू यादव, हरी लाल यादव, बोनी शेख, हरेंद्र यादव, समफराज खान, खालिद अंसारी, अभिषेक यादव, शमशाद ड्राइवर, हरिशंकर यादव, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Recent Post