AMIT LEKH

Post: बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में किरोसीन छिड़क कर खुद को लगाई, देखती रह गई पुलिस

बुजुर्ग ने कलेक्ट्रेट में किरोसीन छिड़क कर खुद को लगाई, देखती रह गई पुलिस

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

पड़ोसी से परेशान एक शख्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा दी

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मुजफ्फरपुर, (ए.एल.न्यूज़)। कलेक्ट्रेट में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग ने आत्मदाह का प्रयास किया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। पड़ोसी से परेशान एक शख्स ने कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा दी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी देखते रह गए। आग लगने से पीड़ित का शरीर 50 फीसदी जल गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घायल शख्स की पहचान कांटी के वार्ड 8 के निवासी 60 वर्षीय बिंदा कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मौके पर से घायल का झोला मिला है। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया है। आत्मदाह की कोशिश करने के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि बिंदा गुप्ता का अपने पड़ॉोसी से जमीन को लेकर विवाद चल हाँ है। इससे वह काफी परेशान है। उसने कई बार अधिकारियों से न्याय की गुहार भी लगाई। वह दफ्तरों के चक्कर काटकर थक गया और परेशान होकर कलेक्ट्रेट परिसर में खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट में शुक्रवार दोपहर के समय हुई इस घटना से पुलिस से लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मौके पर दंडाधिकारी नवीन कुमार समेत पांच पुलिसकर्मी तैनात थे। मगर पीड़ित ने आत्मदाह की भनक तक नहीं लगने दी। वह केरोसिन अपने साथ लेकर आया और अपने शरीर पर छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग से झुलसे पीड़ित बिंदा गुप्ता को पहले सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। फिलहाल डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। उसका आधा शरीर आग से झुलस गया है।

Comments are closed.

Recent Post