AMIT LEKH

Post: मोतिहारी के कौटिल्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया

मोतिहारी के कौटिल्य ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया

विशेष ब्यूरो मोतिहारी सुशांत सिंह की रिपोर्ट :

कौटिल्य को यूनिवर्सिटी ऑफ़ एलाबामा से एक करोड़ व देपनाव यूनिवर्सिटी से 1.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है

न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण 

सुशांत सिंह
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। शहर के अगरवा निवासी अजय कुमार के पुत्र कौटिल्य वीर ने अपनी प्रतिभा का शानदार नमूना पेश किया है। कौटिल्य अमेरिका की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ फ्लोरिडा के छात्र हैं। स्पेश पर अध्ययन किया है। ऑनर्स कॉलेज के साथ उन्हें उच्चतम स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। कौटिल्य को यूनिवर्सिटी ऑफ़ एलाबामा से एक करोड़ व देपनाव यूनिवर्सिटी से 1.5 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। कौटिल्य ने बीते वर्ष अमेरिका के नासा एम्स द्वारा आयोजित स्पेस सेटलमेंट डिजाइन कंपीटीशन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर देश का नाम रौशन किया था। इससे पहले कौटिल्य को कनाडा की द नॉलेज सोसाइटी की ओर से 10 महीने के ह्यूमन एक्सीलेटर प्रोग्राम के लिए भी चयनित किया गया था, उसमें उसे पांच लाख की स्कॉलरशिप मिली थी। आगे की पढ़ाई अमेरिका से कर अपने देश के लिए कुछ बड़ा करने का सोच वह पाले हुए हैं। उनकी उपलब्धि पर सोमवार को जदयू नेता अमरेन्द्र सिंह व वार्ड पार्षद रोहित शर्मा उनके घर पहुंचे। शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Recent Post