जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि जंगल की सुरक्षा व जंगल के वन जीवों की सुरक्षा के लिए ट्रैप कैमरा लगाने का वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। वाल्मीकिनगर वन सभागार में वनप्रमण्डल 2 के वनकर्मियों को एक्सपर्ट द्वारा एक दिवसीय ट्रैप कैमरा लगाने का प्रशिक्षण दिया गया। रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि जंगल की सुरक्षा व जंगल के वन जीवों की सुरक्षा के लिए ट्रैप कैमरा लगाने का वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रैप कैमरा से बाघों के मूवमेंट और जंगल मे हो रहे गतिविधियों की जानकारी मिल जाती है, इसलिए जरूरी होने पर उक्त स्थल पर कैमरा लगा दिए जाते हैं। कैमरा कहां,कैसे और किस एंगल पर लगाना है यह सब एक्सपर्टों द्वारा प्रशिक्षण के दौरान बताया गया है। वन कर्मियों को एक्सपर्ट प्रशिक्षु आईएफएस स्तालिन फिडेल, बायोलॉजिकल सौरभ वर्मा, डब्लूडब्लूएफ के पर्सनश मर्द्रम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया।








