AMIT LEKH

Post: प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपनों को पूरा करने को भाजपा की सदस्यता मुहीम

प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपनों को पूरा करने को भाजपा की सदस्यता मुहीम

बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह की रिपोर्ट :

6 वर्ष पूर्व भाजपा द्वारा पूरे देश में 11 करोड़ सदस्य बनाया गया था उसे समय पूरे विश्व में भाजपा एक बहुत बड़ी पार्टी का स्थान प्राप्त किया था

संपादकीय डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। भारत 2047 में फिर से एक बार विश्व गुरु बनेगा और पूर्ण विकसित देश के रूप में अपना गौरव स्थापित करेगा। उक्त बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पश्चिम चंपारण के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने सदस्यता अभियान के दौरान प्रचार वह जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कही। आगे उन्होंने कहा कि 6 वर्ष पूर्व भाजपा द्वारा पूरे देश में 11 करोड़ सदस्य बनाया गया था उसे समय पूरे विश्व में भाजपा एक बहुत बड़ी पार्टी का स्थान प्राप्त किया था। बाद में पुनः सदस्यता अभियान चलाया गया तो 18 करोड़ सदस्य बनाए गए थे। लेकिन भाजपा की सदस्यता अभियान 2024 के तहत हमें उससे भी अधिक सदस्य बनना है, ताकि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपनों को पूरा किया जा सके। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष भाजपा नेता रूपक लाल श्रीवास्तव एवं प्रतीक शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post