AMIT LEKH

Post: जिस पुल को देखकर लौटे थे सीएम नीतीश, बारिश में वही धंस गया

जिस पुल को देखकर लौटे थे सीएम नीतीश, बारिश में वही धंस गया

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

सोनो प्रखंड में कोजवे पर बना बेली ब्रिज धसने के कगार पर है

जमुई के सोनो प्रखंड में बना था बेली ब्रिज

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार में एक बार फिर पुलों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। जमुई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सोनो प्रखंड में कोजवे पर बना बेली ब्रिज धसने के कगार पर है। बताया जा रहा है कि बेली पुल पिछले साल ही नीतीश कुमार ने बनवाया था। जमुई में सोनो में बना ब्रिज पानी के बहाव में है। पुल का एक पाया धंस गया है। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश डेढ़ महीने पहले इस पुल का निरीक्षण करने भी गए थे। तब उन्होंने सोनो की जनता से समानांतर पूल बनाने का वादा किया था। लेकिन अभी वह वादा पूरा भी नहीं हुआ था और पुल धंसने के करार पर है। ग्रामीणों ने मानक के विपरीत बालू उठाव को मुख्य कारण मान रहे हैं। वहीं पुल के धंसने से सोनो प्रखंड के 18 पंचायत का सोनो प्रखंड मुख्यालय से आवागमन बाधित हो गया है।

Leave a Reply

Recent Post