AMIT LEKH

Post: जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये किया नमन

जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुये किया नमन

बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :

जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। महात्मा गाँधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर आज जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया तथा भारत की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

जिला मुख्यालय बेतिया के हरिवाटिका चौक अवस्थित गाँधीजी की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यापर्ण किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने भितिहरवा गाँधी आश्रम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भीतिहरवा आश्रम में जिलाधिकारी

साथ ही गाँधी स्मारक संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इस क्रम में आश्रम परिसर में पौधरोपण भी किया गया।माल्यापर्ण करने के उपरांत जिलाधिकारी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गाँधी की अत्यंत ही सराहनीय भूमिका रही है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांत ने जन-जन में एक अद्भुत क्रांति ला दी। गाँधीजी हमेशा कहा करते थे कि किसी भी तरह के विरोध का मार्ग हिंसात्मक नहीं हो सकता है।

गाँधी जयंती पर वृक्षारोपण करते जिलाधिकारी दिनेश राय

अहिंसा में जो शक्ति है, उसकी जगह हिंसा कभी भी नहीं ले सकती है। उन्होंने कहा कि चंपारण सत्याग्रह ने ही मोहनदास करमचंद गाँधी को महात्मा बना दिया। उन्होंने कहा कि कमाल के थे महात्मा गाँधी, जिनके बिना शस्त्र उठाए ही चल पड़ी आंधी और देश को आजादी मिली। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, सुमित कुमार, अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, रामानुज प्रसाद सिंह, नगर आयुक्त, नगर निगम, बेतिया, शम्भू कुमार, निदेशक, डीआरडीए, अरुण प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता सहित तमाम जिला स्तरीय पदाधिकारी, स्कूली बच्चे एवं आमजन उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post