



बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :
महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि होली खुशियां बांटने का त्यौहार है
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया के आवास पर जमकर होली मनाई गई। जहां पहुंचे दर्जनों लोगों ने उनको और उनके पार्षद पति रोहित कुमार सिकारिया को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि होली खुशियां बांटने का त्यौहार है। भाईचारे के बीच इसको हर्षोल्लास से मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में इसको रंगोत्सव कहा गया है। रंगों का पवित्र त्योहार को ऋतुराज बसंत का संदेशवाहक भी माना जाता है। महापौर ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में इस पर्व को कई नाम एवं तरीकों से मनाया जाता है। खास बात यह है ब्रज में होली का त्योहार वसंत पंचमी से ही आरंभ हो जाता है और उसी दिन से गुलाल से होली खेली जाती है। फाल्गुन मास में इस पर्व को मनाए जाने के कारण इसे फगुआ के नाम से भी जाना जाता है।