AMIT LEKH

Post: पटना में बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेत्री को मारी गोली, घर के पास ही ठोका, मचा हड़कंप

पटना में बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेत्री को मारी गोली, घर के पास ही ठोका, मचा हड़कंप

विशेष ब्यूरो बिहार की रिपोर्ट : 

मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके का है, जहां, बीती रविवार की देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को गोली मारी है

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट-लेख

पटना, (ए.एल.न्यूज)। बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आम को आम अब खास लोग भी अपराधियों के निशाने पर हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां बेखौफ अपराधियों ने जदयू नेत्री को गोली मार दिया है। पूरा मामला बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र का है। जहां बाइक सवार तीन अपराधियों ने महिला पर जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर के पास ही एक दुकान चलाती थी। उसके घर के पास ही अपराधियों ने उसे गोली मारी है। महिला जदयू नेत्री के साथ साथ समाजसेवी भी है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटना के बाद घायल महिला को आनन फानन में पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र इलाके का है। जहां बीती रविवार की देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने महिला को गोली मारी है। मिली जानकारी के अनुसार बुद्धा कॉलोनी के दुजरा में महिला को गोली मारी है। गंभीर रूप से घायल महिला पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी है। लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कोतवाली संगीत ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि बुद्धा कॉलोनी थान क्षेत्र में महिला को गोली मारी गई है। 3 की सवार पर आए अपराधियों ने महिला के घर के पास ही उन्हें गोली मार दी। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में महिला को गोली मारी गई है। हालांकि फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Recent Post