



विशेष ब्यूरो बिहार की रिपोर्ट :
महिला की शिकायत पर निगरानी ने किया गिरफ्तार
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
-अमिट लेख
पटना(ए.एल.न्यूज)।राजधानी पटना में एक भ्रष्ट दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। निगरानी ब्यूरो ने 50000 रिश्वत लेते सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को अरेस्ट किया है। दारोगा शास्त्री नगर थाना में तैनात था। निगरानी ब्यूरो ने आज शास्त्री नगर के सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को 50000 रिश्वत लेते महुआ बाग पटना स्थित शिव मंदिर के निकट से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। राजा बाजार की महिला शिकायतकर्ता नूर जहां ने 17 फरवरी 2025 को ही शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि आरोपी सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार सिंह शास्त्री नगर थाना कांड संख्या 195-22 में उनके पुत्र का नाम हटाने के लिए रिश्वत मांग रहा है। निगरानी ने इसका सत्यापन कराया। जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक पवन कुमार-1 के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। इसके बाद महुआ बाग से दरोगा अजीत कुमार सिंह को 50000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ केस सं-30/25 दर्ज किया गया हैं।