बगहा पुलिस जिला से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट :
जानकारी के मुताबिक नेपाल के तराई क्षेत्र समेत ज़िलें में हों रहीं मूसलाधार वर्षा के बाद वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क पर करीब 2- 3 फिट पानी भर गया है
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
जगमोहन काजी
– अमिट लेख
बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। अहले सुबह से झमाझम बारिस ने बगहा क्षेत्र में जहाँ किसानों के आधारों पर मुस्कान देने काम किया है, तो, वहीँ दूसरी ऒर गंडक के तटिय क्षेत्रों में आफत बरपाने का काम किया है।

जानकारी के मुताबिक नेपाल के तराई क्षेत्र समेत ज़िलें में हों रहीं मूसलाधार वर्षा के बाद वाल्मीकिनगर-बगहा मुख्य सड़क पर करीब 2- 3 फिट पानी भर गया है। जिससे आवागमन में वाहनों के साथ यात्रियों को परेशानी हों रही है। प्रतिवर्ष इस जगह पर जल स्तर के तांडव मचाने से लोग-बाग़ अब गये हैँ, लिहाजा, लोग नौरंगिया के हरदिया चांती में लचका पुलिया निर्माण की मांग कर रहें हैं। बताते चलें कि हर साल बरसात में बाढ़ आने के चलते वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व जंगल के बीच बगहा-वाल्मीकिनगर के इस मार्ग पर जल-सैलाब के सितम से लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि स्थानीय युवाओं का साहसी जत्था यहाँ वाहनों और यात्रियों की सेवा में देवदूत बनकर आगे आई है और युवाओं कि टीम बाढ़ के पानी में फ़सने वाले लोगों की मदद कर उन्हें बाहर निकालने में जुटे हैं। जबकि भारी बारिश और हवा के कारण भजनी कुट्टी और धोबहा के बीच एक विशालकाय पेड़ मुख्य सड़क पर गिरने से अफरा तफ़री मच गईं। गनीमत यह रही की किसी के जान माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, इस मुख्य मार्ग की आवागमन काफी देर तक प्रभावित हुईं।

हालांकि, सूचना मिलते हीं प्रशासन और वन विभाग की टीम नें पेड़ को कटवा कर उसे सड़क से हटाते हुये वाहनों का परिचालन शुरू करवाया। दरअसल तीन दिनों से रूक-रूक कर हो रहीं वर्षा के बाद बुधवार को इस मानसून सत्र में वाल्मीकिनगर गंडक बराज़ से नदी में सार्वधिक 1.97 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे, गंडक और मसान समेत पहाड़ी नदियों के जलस्तर में इज़ाफ़ा हों रहा है। हालांकि, बहुत बड़े खतरे की बात अभी नहीं है, क्योंकि गंडक नदी का जलस्तर अभी औसतन बहाव में चल रहा है।

सुरक्षा के लिहाज से नौरंगिया थानाध्यक्ष शुभम कुमार दल बल के साथ बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क के हरदिया चांती में ख़ुद निगरानी कर बच्चों से पानी के बीच नहीं जाने की अपील कर रहें हैँ और वाहनों तथा यात्रियों को आर-पार करवानें में जुटे हैं। बता दें, की मौसम विभाग नें बिहार के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसका असर भी अब देखा जानें लगा है। जहाँ, मानसून की समाप्ति पर झमाझम वर्षा हों रही है जिससे जनजीवन थोड़ा प्रभावित नज़र आ रहा है। लेकिन राहत की बात है की धान व गन्ना की फ़सलों के लिए यह वर्षा वरदान और लाभकारी साबित होगी। इसके साथ हीं चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को भारी राहत मिला है। यहीं वज़ह है की किसानों के चेहरे खिल उठें हैं और खेतों में लगीं फसलें लहलहा उठीं हैं।








