AMIT LEKH

Post: नगर निगम क्षेत्र में विशेष साफ सफाई के लिए दल बल सहित सड़क पर उतरीं महापौर

नगर निगम क्षेत्र में विशेष साफ सफाई के लिए दल बल सहित सड़क पर उतरीं महापौर

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

स्वछता ही सेवा के जारी अभियान : दशहरा में तीन दिन के विशेष अनुष्ठान को ले पूजा पंडालों के साथ पहुंच पथों की सफाई करने का महापौर ने अनुरोध किया 

श्रद्धालुओं से प्लास्टिक और पॉलीथिन से परहेज और साफ सफाई व्यवस्था नगर निगम प्रशासन के सहयोग की अपील

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शक्ति की अधिष्ठात्री देवी दुर्गा की उपासना के दशहरा में महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी के रूप में तीन दिन के विशेष अनुष्ठान को लेकर पूजा पंडालों के आस पास सहित पहुंच पथों की विशेष सफाई के लिए पहल का अनुरोध किया है।

फोटो : मोहन सिंह

इसको लेकर रविवार को विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास साफ सफाई व्यवस्था का अवलोकन करने के दौरान महापौर श्रीमति सिकारिया ने कहा कि स्वछता ही सेवा के जारी अभियान में दशहरा जैसे पवित्र त्यौहार ने हमारे लिए इस अभियान के महत्व को और बढ़ा दिया है।

छाया : अमिट लेख

नगर निगम क्षेत्र में बने विभिन्न पूजा पंडालों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए महापौर ने सभी नगर पार्षद गण से भी विशेष साफ सफाई में जुटने का अनुरोध किया। महापौर ने बताया कि स्वछता ही सेवा के जारी अभियान में पूरे नगर निगम क्षेत्र में विशेष साफ सफाई का अभियान नगर निगम प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। महापौर ने नगर निगम क्षेत्र के श्रद्धालु भक्त जनों से कहा कि प्लास्टिक और पॉलीथिन से परहेज करते हुए महापौर श्रीमति सिकारिया ने साफ सफाई की जारी व्यवस्था नगर निगम प्रशासन के सहयोग करने की अपील किया। उन्होंने बताया कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में अगले 2 अक्टूबर तक स्वच्छ दशहरा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी पूजा समितियों के साथ समन्वय बना कर साफ-सफाई का काम कराया जाएगा। महापौर ने स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को इस विशेष अभियान में स्वच्छता प्रहरी स्वयं सेवक बन कर कार्य करने का भी आह्वान किया।

Leave a Reply

Recent Post