AMIT LEKH

Post: प्राथमिक विद्यालय कपरौली में स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा की शक्ति और दिव्यता के अनुपम दर्शन कराये

प्राथमिक विद्यालय कपरौली में स्कूली बच्चों ने मां दुर्गा की शक्ति और दिव्यता के अनुपम दर्शन कराये

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने मां दुर्गा की महिमा का किया अद्भुत चित्रण

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। यूपी के जनपद महराजगंज के निचलौल विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कपरौली में दशहरा एवं नवरात्रि का पर्व अत्यंत भव्यता, श्रद्धा और संस्कृति विविधता के साथ मनाया गया।

फोटो : चिश्ती

विद्यालय परिसर में हुए इस आयोजन में मां दुर्गा की शक्ति और दिव्यता के अनुपम दर्शन कराए। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ छात्राओं ने दुर्गा स्तोत्र पर भावपूर्वक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय सभागार को भक्तिमय बना दिया।

छाया : अमिट लेख

इसके बाद वेदी के अष्टधारी मंत्रचार से वातावरण गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने इसे मां का आशीर्वाद अनुभव किया। आयोजन का मुख्य आकर्षण नवदुर्गा की भव्य झांकी रही जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का सजीव चित्रण किया गया।

संस्कृति प्रकोष्ठ की कई दिनों की मेहनत का परिणाम था कि नृत्य नाटक भजन मंत्रोचार और झांकी का संगम कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

छाया : अमिट लेख

विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी और अभिभावकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की शोभा और बढ़ा दी। कार्यक्रम समापन के अवसर पर सामूहिक मंगल कामनाओं के साथ प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक

जयप्रकाश कनौजिया ने सभी को संदेश देते हुये कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं बल्कि संस्कृति और जीवन मूल्यों का भी गहन माध्यम है।

Leave a Reply

Recent Post