छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
कार्यक्रम में कृषि सलाहकार अनिल ठाकुर, दूधनाथ सिंह बीटीएम संजीव कुमार, कृषि समन्वयक राम कुमार सिंह तथा अशोक कुमार समेत कई किसान मौजूद रहें
न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण
संवाददाता
– अमिट लेख
मशरक, (सारण)। मशरक प्रखंड के बहरौली पंचायत अंतर्गत शेखपुरा गांव में सोमवार को रबी फसल को लेकर कृषि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों को रबी फसल की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराने तथा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से यह चौपाल आयोजित की गयी। कार्यक्रम में कृषि सलाहकार अनिल ठाकुर, दूधनाथ सिंह बीटीएम संजीव कुमार, कृषि समन्वयक राम कुमार सिंह तथा अशोक कुमार समेत कई किसान मौजूद रहें। कृषि विभाग की अधिकारियों द्वारा रबी मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों गेहूं, चना, मटर, मसूर, सरसों व अन्य फसलों के उन्नत बीजों के उपयोग, संतुलित खाद प्रबंधन, मिट्टी परीक्षण तथा कीट-रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी. साथ ही किसानों को यह भी बताया गया कि समय पर खेत की जुताई, उचित नमी प्रबंधन और आधुनिक कृषि योजनाओं का लाभ लेकर उत्पादन में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है।








