छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
पीड़ित नसरूदीन साह ने बताया कि आग किसी के द्वारा लगाया गया है
न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण
संवाददाता
– अमिट लेख
मशरक, (सारण)। मशरक के हसापीर गांव में फूसनुमा मकान में आग लगने से लाखों रूपए की संपति जल कर राख हो जानें का मामला सामने आया। पीड़ित नसरूदीन साह ने बताया कि आग किसी के द्वारा लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अचानक आग की लपटें उठने लगी। जब तक लोग पहुंचते तब तक आग ने सब कुछ जलाकर राख कर दो। आग से साइकिल, बकरी, गेहूं, चावल, चौकी, खटिया, बिछावन समेत मकान बनाने में लगानें को लकड़ी समेत अन्य लाखों रूपए की सपति जलकर राख हो गई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराने की बात बताई। मौके पर बंगरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह और उप मुखिया शिव कुमार यादव ने पहुंच मुआयना किया और मुवाअजा दिलवानें का भरोसा दिलाया।








