AMIT LEKH

Post: महराजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

महराजगंज पुलिस ने मुठभेड़ में दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

महराजगंज जनपद से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :

यह कार्रवाई 23/24 नवंबर की देर रात त्रिमुहानी पुल के पास की गई

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद मुख्यालय महराजगंज की कोतवाली पुलिस ने एसओजी और स्वान टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो वाहन चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई 23/24 नवंबर की देर रात त्रिमुहानी पुल के पास की गई, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी चोरी की मोटरसाइकिलें नेपाल में बेचने की फिराक में जमा कर रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार भी हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो अपराधी तेज कदमों से भागने लगे। पुलिस के रोकने पर एक आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से एक अवैध .315 बोर तमंचा, कारतूस और कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें 4 चोरी की और 1 धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज की गई बाइक शामिल है।

Comments are closed.

Recent Post