महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
सभी फार्म वितरित किए जा चुके हैं बीएलओ अशर्फी लाल ने बताया कि अब तक 610 फॉर्म डिजिटाइजेशन किया जा चुका है
न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज
तैयब अली चिश्ती
– अमिट लेख
महराजगंज, (ए.एल.न्यूज़)। जनपद के ब्लाक निचलौल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बहुआर के सिसवा 317 विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुननिरीक्षण का कार्यक्रम के अंतर्गत बीएलओ अशर्फी लाल एवं दिनेश भारती द्वारा की जा रही गणना पर प्रपत्रों के वितरण प्राप्ति एवं डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी सोमवार को सचिव अब्दुल्लाह अंसारी ने दी।

बीएलओ अशर्फी लाल ने बताया कि उनके पास क्रमश: बूथ संख्या 77, बहुआर कला जहां कुल मतदाता 1317 हैँ। सभी फार्म वितरित किए जा चुके हैं बीएलओ अशर्फी लाल ने बताया कि अब तक 610 फॉर्म डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। तो वहीं बहुआर खुर्द बीएलओ दिनेश भारती को बूथ संख्या 78 का प्रभार है, उन्होंने बताया कि बूथ संख्या 78 पर टोटल 1138 फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं और अब तक 411 फार्म डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। सचिव अब्दुल्लाह अंसारी ने सभी ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों को निर्देश दिए कि शत प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण तत्काल सुनिश्चित कर मतदाताओं से संपर्क कर वितरित फॉर्म को जमा कराकर और डिजिटलाइजेशन कार्य समानांतरण रूप से किया जाए।

अब्दुल्लाह अंसारी ने सभी मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि एसआईआर का प्रमुख उद्देश्य शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सही मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने ने एसआईआर में सहयोग करने का अनुरोध सभी से किया और बताया कि सभी के प्रयास से हम एक शुद्ध और सटीक निर्वाचक नामावली तैयार करने में सफल होंगे।








