AMIT LEKH

Post: सघन शहरी क्षेत्र में 23.94 लाख से स्थापित चार सार्वजनिक जिम सेटों का जरूरतमंद उठाए लाभ : गरिमा

सघन शहरी क्षेत्र में 23.94 लाख से स्थापित चार सार्वजनिक जिम सेटों का जरूरतमंद उठाए लाभ : गरिमा

बेतिया से उपसंपादक का चश्मा :

नजरबाग पार्क, उत्तरवारी पोखरा चिल्ड्रेन पार्क, ऑफिसर कॉलोनी पार्क और बड़ा रमना के समीप नगर निगम संचालित वृद्धाश्रम परिसर में की गई है स्थापना

निरीक्षण मौके पर उपस्थित मीडिया कर्मियों से बोलीं महापौर असंतुलित खानपान और व्यस्त दिनचर्या से बिगड़ रहा आम लोगों का फिटनेस

उत्तरवारी पोखरा के चिल्ड्रेन पार्क में लाइटिंग और फव्वारा के चालू नहीं रहने तथा साफ सफाई खराब पाकर बिगड़ी महापौर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम के सघन शहरी क्षेत्र में चार सार्वजनिक स्थानों पर कुल 23.94 लाख की खर्च से स्थापित चार सार्वजनिक ओपन जिम सेटों का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निरीक्षण किया।

फोटो : मोहन सिंह

इस मौके पर उन्होंने कहा नगर निगम क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों को नगर निगम द्वारा स्थापित चारों ओपन जिम सेटों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। इस मौके उपस्थित मीडिया कर्मियों से श्रीमती सिकारिया ने कहा कि असंतुलित खानपान और व्यस्त दिनचर्या के कारण आम लोगों का फिजिकल फिटनेस स्तर तेजी से गिर या बिगड़ रहा है। आम लोगों को इसकी निःशुल्क उपलब्धता के लिए नगर विकास विभाग के निर्देशन और नगर निगम के द्वारा सघन शहरी क्षेत्र की जरूरत को लेकर चार सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जीम स्थापित किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव नगर निगम बोर्ड द्वारा संबंधित योजनाओं को पारित किया था। उसी के आलोक में विहित प्रावधानों का अनुपालन करते हुए गवर्मेंट ई.मार्केटिंग पोर्टल अर्थात जेम पोर्टल के माध्यम से नगर के नजर बाग पार्क, उत्तरवारी पोखरा चिल्ड्रेन पार्क,ऑफिसर कॉलोनी पार्क और बड़ा रमना के समीप नगर निगम प्रशासन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम परिसर जैसे सार्वजनिक स्थानों पर ओपन जिम लगाया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके लिए विहित प्रक्रिया यथा तकनीकी और वित्तीय मूल्यांकन के आलोक में इस योजना को अगले तीन माह में पूरा करने के लिए कार्यादेश जारी किया गया था। जिसके आधार पर संबंधित योजना पूरी की गई है। महापौर ने बताया कि चार स्थानों के लिए कुल 23,94800 के खर्च को स्वीकृति दी गई थी। इसकी वर्तमान समय में उपयोगिता के बाबत महापौर श्रीमती सिकारिया ने यह भी बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित ओपन जिम न सिर्फ मुफ्त में व्यायाम की सुविधा देते हैं, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों को नियमित शारीरिक गतिविधि के लिए प्रेरित भी करते हैं। खुले वातावरण, ताजी हवा और सामाजिक जुड़ाव की भावना मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है। उपरोक्त पार्कों में स्थापित ये जिम उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी हैं, जिन्हें निजी जिम की फीस या समय प्रबंधन में कठिनाई होती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आज के व्यस्तता वाले दौर में कुल मिलाकर ओपन जिम स्वस्थ समाज निर्माण का प्रभावी साधन बनते जा रहे हैं।जिम निरीक्षण के क्रम में उत्तरवारी पोखरा के पास वाले चिल्ड्रेन पार्क में लाइटिंग और फव्वारा के चालू नहीं रहने और साफ सफाई व्यवस्था खराब पाकर महापौर श्रीमती सिकारिया ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए तुरंत सुधार के साथ पार्क के संचालन व्यवस्था की नियमित देख देख का निर्देश दिया।

Comments are closed.

Recent Post