बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
नौतन थाना क्षेत्रों में एसबीआई के दो एटीएम काटकर हुई भीषण चोरी कांड का एक पखवारे बाद भी अब तक नहीं मिल सका पुलिस को कोई सुराग
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। एक ही रात जिले के बेतिया नगर एवं नौतन थाना क्षेत्रों में एसबीआई के दो एटीएम काटकर हुई भीषण चोरी कांड का एक पखवारे बाद भी अब तक नहीं मिल सका पुलिस को कोई सुराग।

इस मामले में पुलिस अब तक हवा में तीर मारती ही नजर आ रही है। जबकि इस कांड का उद्वेदन करने हेतु चंपारण रेंज के डीआईजी द्वारा कुल आठ एस आई टी टीम गठित कर इस कांड का उद्घाटन कर शीघ्र ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का शख्त निर्देश दिया गया था।

बताते चले की 18 दिसंबर की रात बेतिया नगर थाना के आलोक भारती चौक के पास एवं नौतन थाना क्षेत्र के गहरी बाजार स्थित एक ही रात अज्ञात चोरों द्वारा एसबीआई के दो एटीएम काट कर करीब 24 लाख रुपए की चोरी कर ली गई थी। लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी इस चोरी कांड का विभेदन नहीं किया जा सका है।








