AMIT LEKH

Post: फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, गिरफ्तार

फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा युवक, गिरफ्तार

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो क संकलन :

फर्जी आईएएस बने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

छपरा, (सारण)। समाहरणालय परिसर में एक युवक फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँच गया। संदेह होने पर पूछताछ की गई, जिसमें उसका झूठ सामने आ गया। इसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी को गिरफ्तार कर टाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।

फर्जी आई.ए.एस रितेश कुमार 

घटना शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे की है। समाहरणालय में तैनात आदेशपाल को एक युवक मिला, जिसने अपना नाम रीतेश कुमार, पिता कृष्णा पंडित, ग्राम–बसाढ़ी, थाना–छपरा मुफस्सिल बताया। उसने आदेशपाल को अपनी पहचान मेरठ में पदस्थापित आईएएस अधिकारी के रूप में दी और जिलाधिकारी से मिलने की अनुमति मांगी। आदेशपाल ने उसे कार्यालय प्रकोष्ठ में भेज दिया। जिलाधिकारी से मुलाकात के दौरान जब युवक से पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई भी प्रमाण पत्र देने में असमर्थ रहा। संदेह बढ़ने पर उसके बैकग्राउंड की जानकारी ली गई। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह आईएएस या किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत नहीं है। उसने बताया कि वह धौंस जमाने और सरकारी अधिकारियों पर प्रभाव दिखाने के लिए खुद को आईएएस बताता था। साथ ही सरकारी दफ्तरों में लोगों का काम करवाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की बात भी सामने आई। जिलाधिकारी के निर्देश पर आरोपी रीतेश कुमार के खिलाफ टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

Comments are closed.

Recent Post