AMIT LEKH

Post: नरकटियागंज : शराब बरामदगी का मामला तूल पकड़ता वायरल वीडियो

नरकटियागंज : शराब बरामदगी का मामला तूल पकड़ता वायरल वीडियो

पश्चिम चम्पारण से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :

वीडियो में वह अपना नाम राजेश कुमार बताता है और ट्रक व चालक को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करता नजर आ रहा है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

नरकटियागंज, (अमित तिवारी)। कोइरगांवा, शराब बरामदगी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक के भीतर बैठा एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए शराब छोड़ने की डील करता दिखाई दे रहा है।

“कोइरगांवा में 503 पेटी शराब की बड़ी खेप पकड़े जाने के बाद जहां बेतिया पुलिस की चारों ओर प्रशंसा हो रही थी, वहीं अब यह मामला विवादों में घिरता नजर आ रहा है। शराब बरामदगी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रक के भीतर बैठा एक व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए शराब छोड़ने की बात करता नजर आ रहा है पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल”……

वीडियो में वह अपना नाम राजेश कुमार बताता है और ट्रक व चालक को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की मांग करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को लेकर आरोप है कि डील के दौरान कुछ रुपये भी लिए गए और इसके बाद ट्रक चालक को छोड़ दिया गया। हालांकि, बाद में उसी ट्रक से शराब की खेप और वाहन को जब्त कर लिया गया, लेकिन चालक को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं और मामला जांच के दायरे में आ गया है। इस प्रकरण में एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। मामले में नरकटियागंज के चर्चित शराब तस्कर नीरज कुमार पर केस दर्ज किया गया है, जबकि चर्चा है कि उसी नीरज कुमार ने इस शराब की खेप को पकड़वाने में पुलिस की मदद की थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि नीरज ने पुलिस को सूचना देकर शराब पकड़वाई, तो फिर उसी को शराब का मालिक बताकर मुकदमा क्यों दर्ज किया गया। पूरे शराब कांड में अब कई परतें खुलती नजर आ रही हैं। पुलिस की कार्रवाई, वायरल वीडियो और दर्ज मुकदमे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और सच सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

खबरों की सुर्खियों में इस प्रकरण में एक और सच सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post