छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
गिरफ्तार वारंटी की पहचान हेकाम गांव निवासी मुदामा ठाकुर के पुत्र दीनबंधु ठाकुर के रूप में की गई है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। एकमा थाना पुलिस ने हेकाम गांव में इश्तेहार चस्पा करने के दौरान एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि पुलिस टीम वारंटी के घर पर इश्तेहार लगाने पहुंची थी, तभी आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिस बल ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान हेकाम गांव निवासी मुदामा ठाकुर के पुत्र दीनबंधु ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में जानकारी थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने दी है।








