AMIT LEKH

Post: विधायक ने यज्ञशाला पहुँचकर पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

विधायक ने यज्ञशाला पहुँचकर पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

विधायक ने यज्ञ स्थल का भ्रमण कर यज्ञ की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव में आयोजित प्रतिष्ठात्मक श्री शतचंडी महायज्ञ में स्थानीय विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह ने यज्ञशाला पहुँचकर मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

फोटो : संवाददाता

विधायक ने यज्ञ स्थल का नमन कर क्षेत्र वासियों के खुशहाली की कामना की। विधायक ने यज्ञ स्थल का भ्रमण कर यज्ञ की संपूर्ण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने यज्ञ समिति से बातचीत करते हुए पूछा कि कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा या असुविधा तो नहीं है। साथ ही आवश्यक सहयोग का आश्वासन भी दिया।

Leave a Reply

Recent Post