AMIT LEKH

Post: जिला पदाधिकारी ने बैरिया प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिला पदाधिकारी ने बैरिया प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

गंडक नदी के सिंघी घाट का भ्रमण कर वर्तमान वस्तुस्थिति का अवलोकन किया

बलुआ रमपुरवा और सूर्यपुर पंचायत में चल रहे एफआर कार्य का भी किया निरीक्षण

अधिकारियों को दिए समयबद्ध निष्पादन और एफआर कार्य में तेजी लाने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आज बैरिया प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और स्थानीय अधिकारियों को जनसेवा और प्रशासनिक कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का निष्पादन तत्परतापूर्वक किया जाना चाहिए और जिन मामलों का निष्पादन निर्धारित समयावधि में होना है, उन्हें निर्धारित समय में पूरा किया जाए।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने कार्यालय संचालन, अभिलेख प्रबंधन, और कर्मचारियों के कार्य-निष्पादन की प्रक्रिया की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता, नियमित रिपोर्टिंग और समयबद्धता बनाए रखने का विशेष निर्देश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने बलुआ रमपुरवा और सूर्यपुर पंचायत में चल रहे एफआर कैम्प का भी निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि एफआर कार्य को त्वरित गति से और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया जाए ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि कैम्प के सभी चरणों की समय-समय पर मॉनीटरिंग की जाए और रिपोर्ट सीधे कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।जिला पदाधिकारी ने इसके बाद गंडक नदी के सिंघी घाट का भ्रमण कर वर्तमान वस्तुस्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नदी घाट के रख-रखाव, सुरक्षा और विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। जिला पदाधिकारी ने पदाधिकारियों को कर्मठता, जवाबदेही और नियमित समीक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और कहा कि प्रशासनिक कार्यों में गति और प्रभावशीलता बढ़ाने से जनता के विश्वास में वृद्धि होगी। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बैरिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post