AMIT LEKH

Post: बेतिया के मटियरिया थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

बेतिया के मटियरिया थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा “जनता दरबार” का आयोजन बेतिया मटियरिया थाना परिसर में किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देशानुसार 12 फरवरी 26 को (डॉ०) शौर्य सुमन, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक प0 चम्पारण, बेतिया के द्वारा बेतिया मटियरिया थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजन किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं/मामलों को सुनने के उपरांत उनका त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

छाया : अमिट लेख

इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता संबंध को मजबूत करना, जनप्रतिनिधियों/आमजनों की समस्या का त्वरित निष्पादन, महिलाओं एवं किशोरियों की समस्याएं का त्वरित निष्पादन एवं भय मुक्त वातावरण बनाने हेतु तथा पुलिंसिग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम अनवरत् जारी रहेेगी।

Leave a Reply

Recent Post