AMIT LEKH

Post: विधानसभा में गुंजा जीएमसीएच में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला

विधानसभा में गुंजा जीएमसीएच में व्याप्त भ्रष्टाचार का मामला

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में कहा कि जब विभाग स्पष्ट रूप से लाइसेंस निरस्त कर चुका है और अवैध संचालन पर दंडात्मक प्रावधान लागू है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार विधानसभा में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने बेतिया जीएमसीएच से जुड़े एक गंभीर मामले को उठाकर सरकार से कार्रवाई का मांग किया है। उन्होंने कहा कि गृह विभाग के पत्रांक 930, दिनांक 22.01.2026 के अनुसार M/s Goswami Security Service Pvt. Ltd. का लाइसेंस निजी सुरक्षा अभिकरण (विनियमन) अधिनियम, 2005 के तहत रद्द किया जा चुका है। इसके बावजूद उक्त एजेंसी द्वारा बेतिया जीएमसीएच में सुरक्षा सेवा जारी रखने की सूचना अत्यंत चिंताजनक है। विधायक अभिषेक रंजन ने सदन में कहा कि जब विभाग स्पष्ट रूप से लाइसेंस निरस्त कर चुका है और अवैध संचालन पर दंडात्मक प्रावधान लागू है, तब संबंधित एजेंसी का कार्यरत रहना सीधे-सीधे आदेश की अवहेलना है। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आखिर किसके संरक्षण में यह एजेंसी काम कर रही है और अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले की तत्काल जांच कराई जाए, विभागीय आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा दोषी एजेंसी और संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध अविलंब दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Recent Post