बांका से हमारे उप-संपादक अनूप कुमार का संकलन :
दो दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (संवाददाता)। प्रखंड क्षेत्र के चंगेरी गांव की पावन धरती पर शिव पार्वती मंदिर समिति द्वारा निर्मित हो रहे नव-निर्मित शिव-पार्वती मंदिर की भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

दो दिवसीय इस धार्मिक महोत्सव को लेकर पूरे गांव सहित आसपास के गांव में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना हुआ है। गांव के बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे-सभी किसी न किसी तैयारी में जुटे हुए हैं।
कोई भंडारे की व्यवस्था में व्यस्त है तो कोई पूजन सामग्री एकत्र करने में लगा है। गांव का एक ही उद्देश्य है मंदिर निर्माण को भव्य और सफल बनाना है। आयोजकों ने कहा कि यह केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का महापर्व है, जो ग्राम वासियों की सामूहिक आस्था और समर्पण का प्रतीक बन गया है।

15 फरवरी को आवाहित देवी-देवताओं का पूजन, अण्णाधिवात, महास्नान, नगर भ्रमण एवं संध्या में भव्य गंगा आरती का आयोजन होगा। मौके पर शिव पार्वती मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश मंडल, कोषाध्यक्ष रत्नेश कुमार मंडल, सचिव अनिल सिंह पूर्व प्रमुख राजेश यादव, रघुनंदन मंडल, विनोद कुमार मंडल,राजू मंडल राजकुमार मंडल, दीपक कुमार यादव, नकुल मंडल, गिरीश मंडल,बिरजू मंडल समेत दर्जनों ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं।








