AMIT LEKH

Post: रामनगर : राज शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामनगर : राज शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पश्चिम चम्पारण से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन रही चुस्त दुरुस्त।

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (अमित तिवारी)। महाशिवरात्रि को लेकर रामनगर राज शिवमन्दिर में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने किया बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक।

फोटो : अमित तिवारी

ऐसी मान्यता है कि रामनगर का प्राचीन नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है। बिहार समेत, उत्तरप्रदेश, झारखण्ड और नेपाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ लगती है।

छाया : अमिट लेख

संकीर्तन संघ के संदीप मिश्रा, राजेश तुलस्यान, नगर परिषद ब्रांड एम्बेसडर सदाकान्त शुक्ला, प्रदीप पटेल, राकेश सिंह राजपूत समेत दर्जनों सदस्य व्यवस्था को नियंत्रण में रखने के लिए सक्रिय रहते हैं। शिक्षक संदीप मिश्रा व नगर परिषद ब्रांड एम्बेसडर सदाकान्त शुक्ला ने बताया कि रामनगर का राज शिवमन्दिर अपने भव्यता और आकर्षण के कारण बिहार समेत झारखण्ड, उत्तरप्रदेश और नेपाल में चर्चित है।

छाया : अमिट लेख

अहले सुबह से शाम तक लाखों शिव भक्त बाबा को जल अर्पित कर मनवांछित फल पाते हैं। मन्दिर की साफ-सफाई एवं सजावट में नगर परिषद रामनगर सभापति गीता देवी पति नागेन्द्र साह, उप सभापति श्वेता सिंह पति सुजल, कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार समेत सभी पार्षदों की सराहनीय योगदान रहता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रामनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रागिनी कुमारी के दिशा निर्देश और थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में सभी चौक चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Recent Post