AMIT LEKH

Post: हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल, प्रखंड प्रमुख आशिया खातून ने बनवाए पांच छठ घाट, दो का हुआ विधिवत उद्घाटन

हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल, प्रखंड प्रमुख आशिया खातून ने बनवाए पांच छठ घाट, दो का हुआ विधिवत उद्घाटन

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 12 नवम्बर 2026

30 वर्षों से घाट की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत, छठव्रतियों को होगी सुविधा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
सिवान, (संवाददाता)। जिले के हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत सरेया पंचायत एवं आसपास के क्षेत्रों में हिन्दू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द की एक सराहनीय मिसाल देखने को मिली है। स्थानीय प्रखंड प्रमुख आशिया खातून एवं उनके प्रतिनिधि रिजवान अंसारी की पहल पर क्षेत्र में पांच छठ घाटों का निर्माण कराया गया है। इनमें से दो छठ घाटों का शिलापट्ट स्थापित कर विधिवत शुभारंभ किया गया। छठ घाटों के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों एवं हिन्दू समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए प्रखंड प्रमुख आशिया खातून एवं उनके प्रतिनिधि रिजवान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से छठ महापर्व के दौरान घाट की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासकर व्रतियों को अर्घ्य देने के लिए उचित स्थान की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था। अब छठ घाटों का निर्माण हो जाने से इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में सहूलियत होगी। ग्रामीणों ने कहा कि छठ जैसे लोकआस्था के महापर्व के लिए घाटों का निर्माण कराना सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। यह पहल समाज में आपसी एकता और सौहार्द का सकारात्मक संदेश भी दे रही है। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि रिजवान अंसारी, अर्जुन यादव, महेश चौहान, रोशन यादव, मोहम्मद इश्तियाक, गौसुल आजम, राहुल कुमार, राजू कुमार, राजेश यादव, विजय यादव, राज किशोर यादव सहित काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post