AMIT LEKH

Post: एक सौ बारह किलो गंजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक सौ बारह किलो गंजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नेपाली नंबर के पेट्रोल टैंकर से 112 किलो गांजा व 87 पीस प्रतिबंधित कॉफ सिरप भी हुआ है बरामद

✍️ रामबालक राम, जिला ब्यूरो
– अमिट लेख

मोतिहारी, (विशेष)। पुलिस की बड़ी कार्यवाही तेल टैंकर से भारी मात्रा में गांजा को किया बरामद नेपाली नंबर के पेट्रोल टैंकर से 112 किलो गांजा व 87 पीस प्रतिबंधित कॉफ सिरप भी हुआ है बरामद, मेहसी थाना क्षेत्र के मंगराही एनएच पर गुप्त सूचना के आधार पर हुई है, बरामदगी।

दो तस्कर भी हुए है गिरफ्तार चकिया के मेहसी पुलिस ने एक बार फिर नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसा है और अबकी बार नेपाल से तस्करी करके लाये जा रहे तेल टैंकर के अंदर छुपाया हुआ भारी मात्रा में गांजा व प्रतिबंधित कॉफ सिरप को बरामद किया है। मामले के संबंध में जानकारी देते हुए चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोतिहारी एसपी कातेश कुमार मिश्रा के इनपुट पर ये जानकारी मिली कि, मुजफ्फरपुर से आ रही एक तेल टैंकर से गांजा की एक बड़ी खेप जिले में प्रवेश करने वाली है जिसके बाद चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मेहसी, पिपरा व अन्य पुलिस कर्मियों व टेक्निकल सेल के अधिकारियों द्वारा मेहसी के मंगराही बाजार के समीप एक गाँव मे उक्त नेपाली नंबर के टैंकर की घेराबंदी कर उसकी जांच की गई तो उसमें छुपाए गए एक सौ बारह किलो गांजा व प्रतिबंधित कॉफ सिरप 87 पीस को बरामद किया गया है साथ मे दो नेपाली तस्कर को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। सभी चीजों को जप्त कर दोनों तस्करों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post