AMIT LEKH

Post: नगर परिषद के पार्षदों की बैठक आहूत विकास कार्य पर चर्चा

नगर परिषद के पार्षदों की बैठक आहूत विकास कार्य पर चर्चा

त्रिवेणीगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव के अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक की गई

✍️ संतोष कुमार, संवाददाता

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज (सुपौल)। नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में आज रोज शुक्रवार की दिन 2:00 बजे में त्रिवेणीगंज नगर परिषद की मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव के अध्यक्षता में वार्ड पार्षदों की बैठक की गई।

बैठक की अध्यक्षता कर रहे मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव ने संबोधित करते हुए बताया की नगर परिषद त्रिवेणीगंज के लिए प्रथम चरण में विभाग की ओर से 6.5 करोड़ का राशि जारी किया गया है। जो त्रिवेणीगंज नगर परिषद के विकास कार्य मद में खर्च करना सुनिश्चित किया गया है। बैठक में 27 वार्ड के पार्षदों के द्वारा अपने अपने वार्ड का विकास कार्य की बात रखते हुए पार्षद ने लिखित रूप से मुख्य पार्षद को दिया। मुख्य पार्षद संगीता कुमारी यादव ने सभी 27 वार्ड पार्षदों को जानकारी देते हुए बताया की जो भी वार्ड में विकास कार्य का काम करना है। मुख्य रूप से वह काम चिन्हित करें, जो काम सबसे पहले जरूरी हो, जनहित में वह काम पहले किया जाना है। जो सभी वार्डों में नगर परिषद त्रिवेणीगंज के सशक्त कमेटी के सदस्यों के द्वारा सर्वेक्षण कर सशक्त कमेटी में फैसला लिया जाएगा की कौन सा वार्ड में सबसे पहले जनहित का ख्याल रखते हुए काम किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। जो मुख्य रूप से नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार में विकास के काम में सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी। जिसमें अति आवश्यक विकास कार्य नाला एवं शौचालय का निर्माण होना है। जो कि बाजार में मुख्य रूप से व्यापार कर रहे व्यापारियों एवं त्रिवेणीगंज क्षेत्र के जनता को बरसातों के दिनों में काफी सामना करना पड़ता है। वार्ड पार्षद शिव शंकर शाह ने बताया कि 27 वार्ड के वार्ड पार्षद हम लोग एक परिवार के है और मिलजुल कर सभी पार्षदों को नगर परिषद त्रिवेणीगंज के विकास कार्य मैं बढ़-चढ़कर विकास का कार्य करेंगे। बैठक में मौजूद उप मुख्य पार्षद गीता देवी सशक्त कमेटी के सदस्य राम सिंह उर्फ रामा सिंह, शिव शंकर साह, किरण प्रकाश, पार्षद शंभू कुमार, शंकर कुमार, संजय कुमार, हीरालाल मंडल, सूरज कुमार, संझा देवी, पुनीता देवी, रूबी कुमारी, राजो देवी, शांति देवी, आदि पार्षद उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post