नाका दल ने ड्यूटि के दौरान भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर प्रतिबंधित औषधियों और मोटरसाईकिल के साथ 02 तस्करों को धर दबोचा है
✍️ प्रतिनिधि
– अमिट लेख
वीरपुर (सुपौल)। एसएसबी 45वीं बटालियन की सीमा चौकी फ़तेहपुर के नाका दल ने ड्यूटि के दौरान भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर प्रतिबंधित औषधियों और मोटरसाईकिल के साथ 02 तस्करों को धर दबोचा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के डिप्टी कमान्डेंट रूपेश शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना मिली थी कि एसएसबी सीमा चौकी फ़तेहपुर के सीमा स्तम्भ संख्या 204/1 के क्षेत्र से भारत से नेपाल की तरफ प्रतिबंधित औषधियों की तस्करी होने वाली हैं। सूचना की पुष्टि करने के उपरांत एक विशेष नाका दल का गठन किया गया। सहायक उप-निरीक्षक करम सिंह के नेतृत्व में मुख्य आरक्षी बिरेन्द्र सिंह एवं अन्य 02 का नाका दल चिन्हित स्थान के लिए रवाना हुआ एवं सतर्कता के साथ ड्यूटि करने लगे। कुछ समय उपरांत नाका दल ने देखा कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकल से भारत से नेपाल की तरफ जा रहे थे। पूर्व प्राप्त सूचना के आधार पर नाका दल द्वारा उन्हें रोककर पूछताछ की गयी एवं तलाशी ली गयी तलाशी के क्रम में मोटर साइकल की डिक्की एवं उक्त व्यक्तियों के पास के बैग से प्रतिबंधित औषधियाँ डेलेक्स डीसी कफ सिरफ 143 बोतल तथा स्पासमो प्रॉक्सीवन-1128 कैप्सुल प्राप्त हुए। जिन्हें नाका दल द्वारा बरामद किया गया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों की पहचान आनंद कुमार, उम्र-19 वर्ष, पिता-रामदेव मेहता, तथा सूजल कुमार गुप्ता, उम्र-16 वर्ष, पिता- प्रकाश कुमार गुप्ता, दोनों ग्राम- डूमरबना, थाना- बासमतिया, अररिया, बिहार के रूप में की गयी । जब्त की गई प्रतिबंधित औषधियों एवं हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को उत्पाद विभाग, सुपौल, बिहार के सुपुर्द किया गया।








