AMIT LEKH

Post: आम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव

आम के पेड़ से लटका मिला नाबालिग प्रेमी युगल का शव

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

सिरिसिया गांव में सनसनी..!

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत नेपाल के सीमावर्ती
सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने बगिचे में एक आम के पेड़ में नाबालिग प्रेमी युगल शव संदिग्ध हालत में लटका हुआ देखा।

फोटो : मोहन सिंह

घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर जन सैलाब उमड़ पड़ी। इस दर्दनाक नजारा देख गांव में मातम और दहशत फ़ैल गया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता बढ़ गई है।

छाया : अमिट लेख

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply

Recent Post