AMIT LEKH

Post: खराब सरकारी चापाकल की मरम्मति हेतु जिला प्रशासन ने छेड़ा अभियान

खराब सरकारी चापाकल की मरम्मति हेतु जिला प्रशासन ने छेड़ा अभियान

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

खराब सरकारी चापाकल की सूचना दें 94718 07001 पर, तुरंत पहुंचेगी मरम्मति टीम

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना न पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। सार्वजनिक स्थलों पर खराब पड़े सरकारी चापाकलों को दुरुस्त करने के लिए विशेष मरम्मति अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, बेतिया के तत्वावधान में गठित चापाकल मरम्मति दल अब जिले के सभी प्रखंडों के गांव-गांव जाकर खराब पड़े चापाकलों को युद्धस्तर पर ठीक कर रहा है, ताकि गर्मी के दिनों में लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी ने बताया कि आमजनों की सुविधा के मद्देनजर जिलास्तर पर कंट्रोल रूम भी फंक्शनल कर दिया गया है। कोई भी व्यक्ति खराब पड़े सरकारी चापाकल के बारे में कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 94718 07001 पर जानकारी दे सकते हैं। सूचना मिलने के बाद मरम्मति दल यथाशीघ्र मौके पर पहुंचकर खराब चापाकल को सुचारू करेगा।

Leave a Reply

Recent Post