AMIT LEKH

Post: जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 55 शिकायतें

जनसुनवाई में जिला पदाधिकारी ने सुनीं 55 शिकायतें

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन भी किया गया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। यह जनसुनवाई कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत संचालित सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर समाहरणालय पहुंचे और जिलाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं मरम्मत, राशन कार्ड सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 55 शिकायतों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी मामलों की बारीकी से समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके फलस्वरूप कुछ फरियादियों की समस्याओं का तत्काल समाधान कर दिया गया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता अहमद अली, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा नगमा तबस्सुम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में राजेन्द्र प्रसाद, बृजेश यादव, साधु यादव, हरेराम शर्मा, शमशुल हक रहमानी, गौरी देवी, नंदनी देवी, लक्ष्मी मांझी, विनोद राम, शम्भू हाजरा, गिरजा देवी, ममता कुमारी, आदित्य कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, धूमन मांझी सहित अन्य लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

Leave a Reply

Recent Post