AMIT LEKH

Post: मोतिहारी : पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ , एक जवान शहीद तथा दो अपराधी मारे गए

मोतिहारी : पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़ , एक जवान शहीद तथा दो अपराधी मारे गए

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

डीआईजी और एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी चम्पारण के चकिया थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद डीआईजी हरकिशोर राय और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात स्वयं मौके पर पहुँच गए हैं।

फोटो : मोहन सिंह

दोनों वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की बारीकियों का जायजा ले रहे हैं और पूरे मामले की सघन जांच कर रहे हैं। इस घटना में पुलिस का एक जवान शहीद हो गया, जबकि जवाबी कार्रवाई में कुख्यात कुंदन ठाकुर और उसका एक साथी मारा गया है।

शहीद जवान रामकुमार यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि देते पुलिस के वरिय पदाधिकारी

यह मामला 16 मार्च 2026 को चकिया में एक वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंदन ठाकुर अपने साथियों के साथ बुल्लाचौक स्थित एक घर में छिपा है।

छापेमारी के दौरान अपराधियों ने पुलिस पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में शहीद हो गया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में कुंदन ठाकुर और प्रियांशु कुमार को गोली लगी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।पुलिस ने मौके से उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया है। घटनास्थल से एक कार्बाइन, दो पिस्टल, दो कट्टा और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। डीआईजी और एसपी इस पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं और फरार अपराधियों या सहयोगियों के खिलाफ आगे की रणनीति तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post