AMIT LEKH

Post: एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

एकमा में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्यों का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण शुरू

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन :

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। नगर पंचायत एकमा बाजार स्थित अलख नारायण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संचालित नगर संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) में नगर पंचायत क्षेत्र के 10 विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति (वीएसएस) के सदस्यों के लिए तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

फोटो : अमिट लेख

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सीआरसी समन्वयक सह कन्या मध्य विद्यालय एकमा के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, संकुल संचालक व एकमा हाईस्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सारिका द्विवेदी, प्रशिक्षक डॉ. शशि भूषण शाही, कुमारी अंजना, राजेश कुमार सिंह सहित अन्य प्रधानाध्यापकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

छाया : अमिट लेख

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यालय शिक्षा समिति विद्यालय और समाज के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करती है। समिति के सदस्य विद्यालय के विकास, संसाधनों के समुचित उपयोग तथा बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विद्यालय शिक्षा समिति के गठन, उसके उद्देश्य और जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालयों के सर्वांगीण विकास, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने, शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने तथा विद्यालय प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समिति के सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शिक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post