बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 16 मार्च 26 को पुलिस अधीक्षक , पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मालखाना, सीसीटीएनएस, वायरलेस, थाना परिसर एवं आवासीय बैरक का विधिवत निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात विभिन्न पंजीयों यथा खतियान -02, गिरफ्तारी पंजी, अनुसंधान पंजी,हाजत पंजी एवं थाना में संधारित अन्य विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया गया, इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने अनुसूचित जाति/जनजाति के कांडों में ससमय मुआवजा प्रस्ताव भेजने एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरीय पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम, पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, अनुसूचित जाति/जनजाति थाना के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/पुलिसकर्मी मौजूद रहे।








