AMIT LEKH

Post: पुलिस अधीक्षक ने बेटी- दामाद द्वारा बहला फुसलाकर लिए गए पैसे को वापस कराया

पुलिस अधीक्षक ने बेटी- दामाद द्वारा बहला फुसलाकर लिए गए पैसे को वापस कराया

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया की सक्रियता एवं थानाध्यक्ष नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के कारण उनके पुत्री एवं दामाद से बिंदा प्रसाद को दो लाख पचहत्तर हजार रुपया वापस करवाया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 11 अप्रैल 26 को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के जनता दरबार में बिंदा प्रसाद उम्र करीब 70 वर्ष, पिता स्वर्गीय धरिक्षण प्रसाद, साo-सोनखर, थाना-रामनगर, बगहा द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया और उसमें उल्लेख किया कि वे अपनी पुत्री के यहां कमलनाथ नगर में इलाज कराने आए थे। जहां उनकी पुत्री एवं दामाद के द्वारा बहला फुसलाकर धोखे से डाकघर में रखा सारा पैसा निकाल लिया गया। पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया के द्वारा उक्त मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष नगर को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया की सक्रियता एवं थानाध्यक्ष नगर द्वारा त्वरित कार्रवाई करने के कारण उनके पुत्री एवं दामाद से बिंदा प्रसाद को दो लाख पचहत्तर हजार रुपया वापस करवाया गया।

Leave a Reply

Recent Post