महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
यह अभियान चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा से सटे बहुआर बाजार पुलिस बूथ पर बृहस्पतिवार को बहुआर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

यह अभियान चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। जिसमें पुलिस टीम पूरी सतर्कता के साथ सड़क पर उतरी और आने-जाने वाले वाहनों की जांच की। खासतौर पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई।

चेकिंग के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य जरूरी। कागजातों की जांच की गई। जिन वाहन चालकों के दस्तावेज अधूरे पाए गए, उन्हें चेतावनी देते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी और कई लोगों से पूछताछ भी की। सीमावर्ती इलाका होने के कारण हर गतिविधि पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को समय रहते रोका जा सके। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग पर जोर दिया। चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।








