बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
गिरफ्तार अपराधी के हलक से एक देशी कट्ठा एवं दो गोली बरामद
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 17/18 अप्रैल 26 की रात्रि में बेतिया मुफस्सिल थानान्तर्गत कृष्णापुरी कॉलोनी पर्वतीया टोला स्थित बलिराम पाण्डेय, पिता-स्व० यमुना पाण्डेय के घर पर चढ कर 01. चंदन राय, पिता-रामेश्वर राय, सा०-गुरूवलिया, थाना-चनपिटया एवं कुछ अन्य साथी द्वारा बलिराम पाण्डेय से 01 लाख रूपया की रंगदारी की मांग करने व नहीं देने पर दहशत फैलाने के नियत से फायर कर भाग जाने व पुनः बलिराम पाण्डेय को फोन से धमकी देने की घटना घटित हुई थी। जिसके सबंध में बेतिया मुफस्सिल थाना कांड सं0-162/26, दिनांक-19.04.26 धारा-308 (2)/351 (2)/61 (2) भा०न्या० संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक, डॉक्टर शौर्य सुमन, प० चम्पारण बेतिया द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया, के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं आवश्यक तकनिकी बिन्दुओं पर अनुसंधान हेतु निर्देश दिया गया। दिये गए निर्देश के आलोक में तकनिकी एवं मानवीय आसुचना के आधार पर कांड में संलिप्त एक अपराधकर्मी को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतुस के साथ पकडा गया।
गिरफ्तारी :
01. चंदन राय पिता-रामेश्वर राय, सा०-गुरूवलिया, थाना-चनपिटया, जिला-प० चम्पारण बेतिया।
बरामदगी :
01. एक देशी कट्टा।
02. दो जिंदा कारतूस ।
03. चार खोखा।








