AMIT LEKH

Post: डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह का बिहार पुलिस में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

छपरा से हमारे उप-संपादक का चश्मा : 

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा, (सारण)। जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत रसूलपुर थाना क्षेत्र के डोहर गांव की बेटी सृष्टि सिंह ने बिहार पुलिस में चयनित होकर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सृष्टि सिंह का चयन उनके दूसरे प्रयास में हुआ है।

फोटो : संवाददाता

उनकी इस सफलता से गांव और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है तथा शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है। सृष्टि सिंह रसूलपुर स्थित “सृष्टि परिधान केंद्र” नामक कपड़ा दुकान के संचालक डोहर गांव निवासी भूपेंद्र सिंह एवं सुनीता सिंह की पुत्री हैं।

छाया : अमिट लेख

परिवार में एक भाई और एक बहन हैं। सृष्टि सिंह ने स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और लगातार मेहनत एवं लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है। सृष्टि सिंह के पिता भूपेंद्र सिंह रसूलपुर में कपड़े की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी की सफलता में माता सुनीता सिंह का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

छाया : अमिट लेख

सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने सृष्टि की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। सृष्टि सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई किया करती थीं। उनकी स्कूली शिक्षा एकमा स्थित अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से हुई, जबकि स्नातक की पढ़ाई जेपीयू छपरा से पूरी की। रिजल्ट घोषित होने के बाद गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला।

छाया : अमिट लेख

सृष्टि सिंह को मिठाई खिलाने वालों का तांता लगा रहा। सफलता मिलने के बाद उन्होंने अपने परिजनों के साथ महेंद्रनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया। बधाई व शुभकामनाएं देने वालों में आशीष शास्त्री, शिक्षक शैलेश कुमार सिंह, कमल कुमार सिंह सेंगर, मुखिया प्रतिनिधि भरत सिंह, जदयू नेता श्रीप्रकाश सिंह उर्फ महेश सिंह, पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, प्रधानाध्यापक मंजीत कुमार तिवारी, मोहम्मद तौकीर अंसारी, हरेंद्र सिंह, दिग्विजय गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, विजेंद्र सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, दीपक कुमार सिंह, अमित सिंह आदि अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

Leave a Reply

Recent Post