AMIT LEKH

Post: मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार

छपरा से हमारे उप-संपादक का चश्मा : 

थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मरवठ गांव में छापेमारी कर आरोपी अभिनन्दन सिंह उर्फ भट्टी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा (सारण)। एकमा थाना पुलिस ने मारपीट के एक पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष राम बालक यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के मरवठ गांव में छापेमारी कर आरोपी अभिनन्दन सिंह उर्फ भट्टी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी कई माह से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Leave a Reply

Recent Post