बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण, टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित की गई ऋण राशि की वसूली के लिए रिकवरी एजेंटों की बहाली की जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आगामी 5 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, अब्दुल रशीद ने बताया कि बिहार स्टेट माइनोरिटीज फाइनेन्सियल कारपोरेशन लिमिटेड, पटना के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
कमिशन के आधार पर मिलेगा पारिश्रमिक
सहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि इस पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनके द्वारा की गई कुल ऋण वसूली राशि के आधार पर कमीशन दिया जाएगा। यही कमीशन उनका पारिश्रमिक होगा।
आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि
कहाँ जमा करें: इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, पश्चिम चम्पारण में जमा कर सकते हैं।
अंतिम तिथि : आवेदन समर्पित करने की आखिरी तारीख 05 जून 2026 निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रपत्र : इसके लिए निर्धारित आवेदन फॉर्म (विहित प्रपत्र) जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।
हेल्पलाइन और संपर्क सूत्र
योजना और आवेदन से जुड़ी किसी भी विशेष या अतिरिक्त जानकारी के लिए अभ्यर्थी प्रशासनिक दूरभाष संख्या और ईमेल पर भी संपर्क कर सकते हैं :
दूरभाष संख्या : 06254-241132
ईमेल आईडी : dmwobettiah1@gmail.com








