AMIT LEKH

Post: सृष्टि शगुन योजना के प्रति महिलाओं में बढ़ा उत्साह

सृष्टि शगुन योजना के प्रति महिलाओं में बढ़ा उत्साह

बगहा से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट : 

सृष्टि शगुन योजना के तहत पश्चिमी चम्पारण के विभिन्न गांवों में चला जनजागरूकता अभियान

ग्राम पंचायत सिधाव, अनुमंडल बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकिनगर लोकसभा / विधानसभा क्षेत्र में महिलाओं को निःशुल्क सदस्यता हेतु किया गया जागरूक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

बगहा, (जगमोहन काजी)। पन्नेलाल इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित “सृष्टि शगुन योजना” महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत आज विनवलिया बोदसर पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र सिधांव के अन्तर्गत लोकसभा /विधानसभा क्षेत्र वाल्मीकिनगर, जिला पश्चिमी चम्पारण (बेतिया), बिहार में विभिन्न स्थानों पर जन-जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया।

फोटो : जगमोहन काजी

कार्यक्रम का नेतृत्व पन्नेलाल इंटरनेशनल फाउंडेशन के डायरेक्टर पन्ने लाल यादव ने किया। उनके साथ बिहार राज्य समन्वयक (स्टेट कोऑर्डिनेटर) श्री दिलीप कुमार एवं जनपद गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के जिला समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर) श्री अजीत जायसवाल भी उपस्थित रहे बैठकों के दौरान उपस्थित महिलाओं को सृष्टि शगुन योजना के उद्देश्यों, लाभों एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सृष्टि शगुन योजना का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है। इसके साथ ही महिलाओं को योजना से निःशुल्क जोड़कर जागरूकता एवं जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री पन्ने लाल यादव ने कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है जब महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के पर्याप्त अवसर प्राप्त हों। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं योजना से जुड़ें तथा अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर इस सामाजिक अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें। बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती आसमान खातून, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती नीलम देवी, श्रीमती रंभा देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने सहभागिता की तथा सृष्टि शगुन योजना के प्रति उत्साह व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं ने महिला जागरूकता, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की और संस्था द्वारा चलाए जा रहे जनहितकारी प्रयासों की सराहना की। पन्नेलाल इंटरनेशनल फाउंडेशन ने आगामी दिनों में पश्चिमी चम्पारण सहित बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इसी प्रकार के जागरूकता अभियान चलाने की घोषणा की है, जिससे अधिकाधिक महिलाओं को सृष्टि शगुन योजना से जोड़कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
संपर्क:
श्री पन्ने लाल यादव
डायरेक्टर
मोबाइल/व्हाट्सएप: 9450764427

Leave a Reply

Recent Post